Breaking News

ब्रेकिंग :प्रार्थना कर रहे बच्चों पर गिरा स्कूल का छज्जा, 40 बच्चे घायल , अस्पताल में भर्ती, मची अफरा-तफरी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 अगस्त 2024)

बाराबंकी। आज सुबह सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 बच्चे घायल हो गए हैं। ये हादसा एक निजी विद्यालय में हुआ।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में निजी स्कूल का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस और अन्य लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से कराया जा रहा है। घटना के बाद से ही स्कूल प्रबंधक मौके से फरार है।

बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अवध एकेडमी स्कूल में इंटर तक के बच्चे पढ़ते हैं। आज सुबह रोज की तरह बच्चे प्रार्थना के एकत्रित हुए थे। इसी दौरान छज्जा गिरने से लगभग 40 बच्चे घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी बच्चे की जान नहीं गई। घायलों में भी अधिकतर बच्चों को सामान्य चोट आई हैं। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में घायल बच्चे अस्पताल पहुंचे तो चारो तरफ अफरा तफरी मच गई। कई बेड पर एक साथ दो बच्चों को लेटाया गया और उनका इलाज किया गया। कुछ बच्चों को कुर्सी पर बैठाकर भी इलाज किया गया।

बताया जाता है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधक मौके से फरार हो गया है।

Check Also

काशीपुर :मेयर प्रत्याशी दीपक बाली के समर्थन में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, विरोधियों के हौसले पस्त, भाजपाई हुये गदगद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जनवरी 2025) काशीपुर । भाजपा महिला मोर्चा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-