Breaking News

हाथरस हादसा: मैनपुरी स्थित बाबा के आश्रम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,भारी संख्या में पुलिस बल है तैनात, देखिए वीडियो क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2024)

मैनपुरी। क्या  हाथरस सत्संग हादसे का कथित आरोपी भोले बाबा आश्रम में बने पाँच सितारा होटल की तर्ज़ पर बने कमरे में रुका है ? हालांकि पुलिस व प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन आश्रम की कड़ी सुरक्षा में भारी पुलिस बल वहां तैनात किया गया है।

वहीं हाथरस की घटना के बाद मैनपुरी में भोले बाबा के आश्रम पर मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। दो दिन से लगातार आश्रम के बाहर पुलिस बल तैनात है। आश्रम के दोनों गेट पर पुलिस की एक-एक टुकड़ी तैनात है। बाबा नारायण साकार हरि का आश्रम मैनपुरी के बिछमा गांव में जीटी रोड पर स्थित है उनका भव्य आलीशान आश्रम लगभग चार एकड़ में फैला हुआ है। जिसकी चार दिवारी 15 फीट ऊंची है इस भव्य आश्रम में बाबा के अनुयायी भी रहते हैं गेट के अंदर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-