Breaking News

भीषण हादसा: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़,30 की मौत, 50 तक पहुंच सकती है मृतक संख्या

@शब्द दूत न्यूज डेस्क (02 जुलाई, 2024)

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, अब तक 27 लोगों की मौत की खबर है। यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। वहीं सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चोरो ओर चीख पुकार मची हुई थी। सत्संग के दौरान भगदड़ के दौरान कई लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज लाया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हल्द्वानी में उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 में प्रदर्शित होगी शॉर्ट फिल्म ‘ऐना’, 50 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में बना चुकी है पहचान, पहाड़ की संवेदनाओं और पलायन की पीड़ा पर्दे पर जीवंत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 नवंबर 2026) हल्द्वानी। उत्तराखंड की लोक संस्कृति, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-