Breaking News

ब्रेकिंग :राम मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली, एक जवान की मौत,

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जून 2024)

अयोध्या । राम मंदिर परिसर में गोली चलने से एक जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह 5.25 बजे राम मंदिर परिसर में  गोली चलने की आवाज आई। साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि जवान को गोली लगी है। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।

जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा है। वह 2019 बैच का था। अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर के गांव कजपुरा का रहने वाला था। साथियों के मुताबिक बताया कि घटना से पहले शत्रुघ्न मोबाइल देख रहा था। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने जवान के परिवार को सूचना दे दी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर परिसर में किसी सुरक्षा कर्मी को गोली लगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले मार्च में भी एक पीएसी प्लाटून कमांडर राम प्रसाद की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। वह अमेठी का रहने वाला था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-