Breaking News

काशीपुर का तीर्थ द्रोणासागर :क्या कुपित है धनुर्धारी अर्जुन? पौराणिक चित्रों की जगह राजनेताओं का महिमामंडन, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 मई 2024)

काशीपुर । द्रोणासागर तीर्थ भले ही उपेक्षा का शिकार हो लेकिन राजनेताओं को महिमामंडित इस तीर्थ स्थल पर जरूर किया गया है। जिस तीर्थ स्थल पर गुरू द्रोणाचार्य और उनके शिष्यों से संबंधित कहानियां दर्शायी जानी चाहिए थी वहाँ राजनेताओं के चित्र प्रदर्शित कर दिये गये हैं। और किसी एक राजनेता का चित्र नहीं वरन प्रधानमंत्री से लेकर सासंदों और मुख्यमंत्रियों के चित्र यहाँ दर्शाये गये हैं।

अब सवाल यह है इतने राजनेताओं के होते हुए द्रोणासागर के सरोवर में पानी नहीं है। ये कैसी बिडम्बना है कि सूखे सरोवर के सामने इन राजनेताओं के चित्रों को देखकर यहाँ घूमने आने वाले लोगों को कैसा महसूस होता होगा? इन राजनेताओं के चित्रों के ठीक सामने गुरु द्रोणाचार्य और धनुर्धारी अर्जुन का बाण साधते हुए कट आउट क्या संदेश दे रहा है? आखिर एक सार्वजनिक धार्मिक और पौराणिक तीर्थ स्थल पर उसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने की जगह उन लोगों के चित्र देखने को मिल रहे हैं जिन पर द्रोणासागर को खूबसूरत झील बनाने की जिम्मेदारी थी और है। ये बड़ सवाल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पहली सैलरी का जोश या भविष्य की समझदारी? युवाओं के लिए जरूरी संतुलन का सबक, उर्वशी दत्त बाली का संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2026) काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-