Breaking News

बड़ी खबर :साढ़े सात लाख की ठगी में पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी गिरफ्तार, एफ आई आर दर्ज होने पर पी लिया था कीटनाशक

हरिद्वार निवासी व्यक्ति भी है आरोपी

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मई 2024)

उज्जैन। साढ़े सात लाख की ठगी के मामले में पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साध्वी ने एक महंत को महामंडलेश्वर बनाने का झांसा दिया था।

आरोपी महिला और पूर्व महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 6 मई को मंदाकिनी के खिलाफ चिमनगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एफ आई आर दर्ज होने के बाद मंदाकिनी ने कीटनाशक पी लिया था। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। आज सुबह छुट्टी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले निरंजनी अखाड़े ने भी कार्रवाई करते हुए मंदाकिनी से महामंडलेश्वर पद ले लिया था और अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया था।

चिमनगंज पुलिस के मुताबिक महंत सुरेश्वरानंद गिरि की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। वह कमेड मार्ग पर महामाया आश्रम संचालित करते हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले महंत को संदीपनि आश्रम के सामने नागचंद्रेश्वर मंदिर परिसर में रहने वाली मंदाकिनी और उसके सहयोगी अश्विनी चौधरी निवासी हरिद्वार उत्तराखंड ने झांसे में लेकर श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने को कहा। इसके एवज में साढ़े सात लाख रुपये ले लिए। फिर टालते रहे। महंत को ना तो कोई उपाधि मिली और ना ही राशि अखाड़े के मुख्यालय तक पहुंची थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-