Breaking News

बड़ी खबर :भाजपा विधायक व उनके बेटे के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा,हाटमिक्स प्लांट पर गोली मारकर चौकीदार को घायल किया, फायरिंग और आगजनी में फूंके वाहन, दो गिरफ्तार

चौकीदार को गोली मारकर घायल कर दिया।

@शब्द दूत ब्यूरो (01 मई 2024)

बिजनौर। बीजेपी विधायक अशोक कुमार राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि विधायक और उनके बेटे समेत 20 लोगों ने जीएसआर कंपनी के प्लांट पर आगजनी और फायरिंग करवाई है। फिलहाल पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से दो रिवाल्वर, भारी संख्या में कारतूस, तीन केन पेट्रोल, केरोसिन और एक स्कॉर्पियो गाडी भी बरामद की है।

शिवाला कला थाना अंतर्गत जीएसआर इंफ्रास्ट्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जीएम रविंद्र पुंडीर ने धामपुर बीजेपी विधायक और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कंपनी के हाटमिक्स प्लांट पर विधायक और उनके बीस लोगों ने फायरिंग करते हुए मशीनरी, डम्पर और ट्रकों में आग लगा दी. इस दौरान मौके पर मौजूद चौकीदार महिपाल सिंह के साथ भी मारपीट की गई है।

जीएम ने कहा कि विधायक और उनके लोग पहले भी दो बार प्लांट से मशीनरी को जबरदस्ती छीनकर ले जा चुके हैं। विधायक और उनके लोग तीन महीनों से रुपयों की मांग कर दबाव बना रहे थे। इसके बाद वह नूरपुर, शिवाला कला थाने के साथ बिजनौर के प्रशासनिक अधिकारियो से भी शिकायत कर चुके थे।

बीती रात करीब 2 बजे अशोक कुमार राणा ,प्रियंकर राणा समेत करीब बीस लोगो ने हाटमिक्स प्लांट पर मशीनो में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी।  वहां खड़ी कई मोटरसाइकिल में भी आग लगा दी।  चौकीदार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने चौकीदार के पेट में गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कई वाहन जल चुके थे।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक कुमार राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आगजनी और फायरिंग में शामिल संदीप और नरदेव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन दोनों से हथियार ,कारतूस , तीन केनो मे भरा पेट्रोल, केरोसिन और स्कॉर्पियो गाडी बरामद की है। इस मामले में बिजनौर के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि प्लांट में आगजनी और फायरिंग हुई है। गोली लगने से घायल चौकीदार फिलहाल ठीक है। पुलिस की टीम आगे की जांच कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-