Breaking News

बागेश्वर:जंगलों में लगी आग से अस्पतालों में मरीज बढ़े, बच्चों और बुजुर्गो को चिकित्सकों की विशेष सलाह, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2024)

बागेश्वर । जंगलों में लगी आग का दुष्प्रभाव यहां के नागरिकों को लेकर झेलना पड़ रहा है।

अस्पतालों में इन दिनों सांस और आंखों की तकलीफ की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जंगलों में लगातार लग रही आग के कारण वातावरण में धुआं और धुंध छा रही है। जिससे लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हो रही है।

जिला अस्पताल में तैनात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ पंकज पंत का कहना है कि हर दिन 30 से अधिक मरीज आग से प्रदूषित वातावरण के चलते बीमार होकर अस्पताल आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को धुएं के वातावरण से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं, जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डॉ. चंद्रमोहन भैसोड़ा ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों पर प्रदूषित वातावरण का खतरा सबसे अधिक है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वनाग्नि के चलते आंख और सांस से जुड़ी दिक्कत बढ़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-