Breaking News

उत्तराखंड में वनाग्नि से बिगड़े हालात, सीएम धामी एक्शन मोड में, सेना की मदद ली ,आज समीक्षा बैठक, देखिए वीडियो भीमताल झील से पानी लेते एम आई 17 हेलीकॉप्टर

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अप्रैल 2024)

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों आग लगने की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आग बुझाने के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है।

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खासे गंभीर है। आज उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही वनाग्नि की घटनाओं पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा। सेना से भी इस संबंध में सहायता ली जा रही है और हेलीकॉप्टर के माध्यम से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज वह हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ भी वनाग्नि से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक भी करने जा रहे हैं।

उधर आपको बता दें कि आज भीमताल झील से राज्य सरकार सेना के एम आई 17 हेलीकॉप्टर की मदद से जंगलों में लगी आग को बुझाने का काम कर रही है।अ

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘मेरे घर में भी एक जेन जी और एक अल्फा जी…’ युवा विद्यार्थी संवाद में सीएम धामी के इस अंदाज पर छात्रों ने बजाईं तालियां, बोले- युवाओं की सोच को करीब से समझता हूं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-