Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज : मनोहर लाल खट्टर को फटकार लगाई अमित शाह ने

11 बजे तक स्थिति

शब्द दूत ब्यूरो

चंडीगढ़।  महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम आ रहे हैं। महाराष्ट्र में जहाँ भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है वहीं हरियाणा में भाजपा की सरकार बनना मुश्किल दिख रहा है। हरियाणा के चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खासे नाराज हैं।  अमित शाह ने  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को  दिल्ली तलब किया है।

भाजपा आलाकमान ने उन्हें दोपहर दो बजे तक दिल्ली  पहुंचने को कहा है। खट्टर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भाजपा कार्यालय में मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह ने सीएम खट्टर को कड़ी फटकार लगाई है।

विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में पार्टी के मेहनती चेहरों को पीछे करके गलत तरह से टिकट वितरण करने से अमित शाह नाराज है। करीब दो दर्जन विधानसभा सीटों पर बागियों ने बीजेपी का खेल बिगाड़ दिया है। कई सीटों पर निर्दलीय के तौर पर लड़ रहे बीजेपी के बागी कार्यकर्ता आगे चल रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर तड़के चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी थी,भारी पुलिस बल मौजूद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 अप्रैल 2026) उधम सिंह नगर। जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-