Breaking News

मंडी में कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी नहीं कर पाई है घोषित, भाजपा प्रचार अभियान में काफी आगे बढ़ी

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अप्रैल 2024) 

मंडी। लोकसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट मंडी में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अभी तक पशोपेश में ही हैं। कंगना रनौत के भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद भाजपा जहां छह विधानसभा क्षेत्रों में उनका दौरा करवा चुकी है। उनकी गैर मौजूदगी में भी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मंडी के दौरों पर हैं और सरकार पर हमले कर माहौल को पूरी तरह से गर्मा रखा है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता संसदीय बैठक के बाद नहीं दिखे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी निराशा की स्थिति बनी

प्रत्याशी घोषित न होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी निराशा की स्थिति बनी है। हालात यह हैं कि पहले जहां सांसद प्रतिभा सिंह का नाम संसदीय बैठक में आया, वहीं अब मंत्री विक्रमादित्य का नाम आने पर कार्यकर्ता हैरान है। हालांकि वह विक्रमादित्य सिंह को मजबूत उम्मीदवार भी बता रहे हैं, लेकिन प्रचार के मामले में दूरी कहीं न कहीं घटक रही है। दूसरी और भाजपा कंगना रनौत की गैरमौजूदगी में भी अपने प्रचार अभियान को तेज रखे हुए हैं।

प्रचार अभियान में भाजपा से पीछे कांग्रेस

शनिवार को जहां जिला भर में बाइक रैली हुई, वहीं रविवार को नेता प्रतिपक्ष ने बल्ह में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में शिरकत की। कंगना रनौत की ही बात करें तो वह मंडी, द्रंग, करसोग, बल्ह, सरकाघाट का दौरा कर चुकी हैं। अन्य विधायक भी अपने-अपने हलको में नुक्कड़ सभाएं करने में जुटे हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से की जा रही प्रत्याशी की घोषणा में देरी, उनको प्रचार अभियान में भाजपा से कहीं पीछे छोड़ रही है। हैरत तो इस बात की है कि कांग्रेस नेता भी अपने-अपने हलको में बैठकें करते कम ही दिख रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के धरने में कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सेरी मंच पर धरना दिया। इस दौरान धरने में शामिल एक कार्यकर्ता को किसी व्यक्ति ने आपसी विवाद के चलते थप्पड़ मार दिया। यह देख पार्टी कार्यकर्ता मुखर हो गए। हालांकि दोनों के बीच आपसी विवाद था, लेकिन मामला बढ़ता देख वह वहां से चला गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल 2024) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-