Breaking News

बिग ब्रेकिंग नानकमत्ता से: डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

@शब्द दूत ब्यूरो ( 28 मार्च 2024)

ऊधमसिंहनगर जिले से आज सुबह एक दुखद समाचार सामने आया है। धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख सेवादार जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारी।बाइक सवार दो लोग सुबह 6.30 बजे डेरे में पहुंचे। बाबा रोजाना की तरह बैठे थे। अचानक दो फायर कर फरार हो गये। उन्हें एक गोली पेट और एक हाथ में लगी। बाबा तरसेम सिंह को तत्काल खटीमा ले गये जहां चिकित्सकों  ने मृत घोषित कर दिया।

आज सुबह हुई इस ह्रदय विदारक वारदात से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले जुलाई 2023 में  उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गये हैं।पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :कबाड़ से जुगाड़ के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता और रचनात्मकता का संदेश, नगर निगम सभागार में लगी आकर्षक प्रदर्शनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-