Breaking News

उत्तराखंड: भाजपा नामांकन करने में जुटी तो हरिद्वार और नैनीताल को लेकर अभी भी असमंजस में कांग्रेस

@शब्द दूत ब्यूरो (20 मार्च, 2024)

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा नामांकन की तैयारी में जुट गई है, लेकिन कांग्रेस में हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों का पेच अभी भी फंसा हुआ है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की हरिद्वार व नैनीताल सीट पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना जताई जा रही थी। इससे पहले प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की। लेकिन अभी प्रत्याशियों पर फैसला अटका हुआ है। पार्टी नेताओं में आपसी खींचतान के कारण प्रत्याशियों के नाम पर सहमति नहीं बन रही है।

फिलहाल दोनों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अंदरखाने माथापच्ची चल रही है, लेकिन फैसला अटका हुआ है। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उत्तराखंड को शामिल ही नहीं किया गया।

सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट मांग रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा इस बात पर अड़े हैं कि यहां से हरीश रावत खुद चुनाव लड़ें। वहीं, नैनीताल सीट से यशपाल आर्य, महेंद्र पाल, रणजीत रावत के नाम की चर्चा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-