Breaking News

ह्रदयविदारक :बेटे ने दरांती से मां का सिर काटकर अलग किया

 

घर में बंद हत्यारे पुत्र को दरवाजा तोड़कर निकाला

हल्द्वानी ।   गौलापार से बड़ी ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपनी माँ का सर दरांती से काटकर अलग कर दिया। इस घटना की तस्वीरें बड़ी भयावह है। तथा विचलित करने वाली हैं इसलिए शब्द दूत तस्वीरें नहीं दिखा रहा। 

 लोगों ने   हत्यारे पुत्र को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।  उसे पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ी वह हत्या के बाद दरवाजा बंद कर घर में घुस गया था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे दबोच लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  आरोपी युवक डिगर कोरंगा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बताया जा रहा कि आज सुबह जब डिगर की मां घास काटने जा रही थी तो अचानक बिगर ने आपा खो दिया और अपनी मां पर वार करते हुवे दरांती से गर्दन धड़ से अलग कर दिया। इतनी जघन्य वारदात को देख हर कोई सन्न रह गया, मां का सर उसके धड़ से करीबन 3 फिट दूर पड़ा था।

 पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। घटना की भयावह तस्वीरें देख, सीओ और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-