Breaking News

मुख्यमंत्री आवास पर फूलदेई पर्व मनाया गया धूमधाम से, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

@शब्द दूत ब्यूरो (14 मार्च 2024)

देहरादून। उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में पसरा मातम

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर 2026) मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-