Breaking News

‘पापियों के पाप धोते-धोते मैली हो गई गंगा…’ बागियों पर जमकर बरसे सीएम सुक्खू, सुनाई खरी-खोटी

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च, 2024)

 नाहन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के शिलाई में एक दिवसीय दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के 6 बागी विधायकों तंज कसते हुए कहां कि पापियों के पाप धोते-धोते गंगा मैली हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम देवी-देवताओं से डरते हैं। एक प्याला पानी का भी किसी से पी लें, तो अहसानमंद रहते हैं। मगर इन नेताओं ने तो नोट के बदले विधायकी को ही बेच दिया। उन्होंने कहा कि बागी विधायक शिमला से पंचकूला पहुंचे।

पंचकूला से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से पाप धोने हरिद्वार पहुंचे, हरिद्वार से ऋषिकेश तथा अब ऋषिकेश से भी कही आगे उड़ गए हैं। बागी विधायक प्रदेश के जनता के साथ किए धोखे के बाद जगह-जगह मुंह छुपाते फिर रहे हैं।

हिमाचल में आजतक ऐसा नहीं हुआ, नोट के बदले विधायकी ही बेच दी। क्या जनता ऐसे जनप्रतिनिधियों को माफ करेंगे। नोटों के दम पर भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

क्या आप चाहते हैं कि नोटों के दम पर सरकार चले या आप चाहते हैं कि जिस विधायक ने नोटों के लिए अपनी कुर्सी बेच दी है, वह आप के जन प्रतिनिधि बने। कांग्रेस के बागी विधायक चुपके चुपके सीआरपीएफ तथा हरियाणा पुलिस के साथ विस सत्र में पहुंचते है।

सरकार को नुकसान पहुंचने की कोशिश करते हैं, जिसमे वह असफल रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो 28 तारीख को दूसरा बजट पेश करने वाले हैं।

27 तारीख को राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो उस समय हैरान रह गए, जब मीडिया में ये खबरें चल गई कि मैंने इस्तीफा दे दिया है। मैंने कहा कि संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री बना हूं, इतनी जल्दी हार मानने वाला नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि विकट परिस्थिति होने के बावजूद भी बजट को पारित करवाया गया। बागी विधायक भाजपा के जहाज में घूम रहे हैं। जिस पर सुक्खू ने कहा की चार दिन की चांदनी है, उड़ लो जहाज में, फिर जनता उड़ाएगी।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो लोग नोट से सता खरीदेंगे, वह कभी आपके सेवक नहीं हो सकते है, आपके सेवक वह लोग होंगे, जो अपने घर से धनराशि दान दे सकते हैं। क्या प्रदेश की जनता नोटों से सत्ता हथियाना वाले लोगों को वोट देगी, यह निर्णय जनता को लेना है। प्रदेश की जनता को आगामी लोकसभा चुनाव में नोट के बदले सत्ता हथियाने वालों को सबक सिखाना ही होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल 2024) हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-