Breaking News

फिल्म तारिणी से बालीवुड में डेब्यू करेंगी पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि, कुमार विश्वास लिख रहे स्क्रिप्ट

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च, 2024)

देहरादून। दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म तारिणी से उत्तराखंड की मशहूर कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक बालीवुड में डेब्यू करेंगी। आरुषि निशंक व लेखक कुमार विश्वास तारिणी के लेखन को पूरा करने में लगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने तारिणी का शुभारंभ कुमार विश्वास के साथ मिलकर करने की घोषणा की। बताया कि यह प्रेरणास्पद कहानी उन छह महिला नौसेना अधिकारियों की थी, जिन्होंने वर्ष 2015 में पूरी दुनिया की ऐतिहासिक परिक्रमा की।

बताया कि तारिणी सिर्फ एक साहसिक कहानी नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण का एक उत्सव व अद्भुत उपलब्धियों का प्रमाण है। इस प्रयास के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित व सशक्त करने का उद्देश्य है। अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर बताया कि जल्द ही इस बारे में भी बताया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड :अब सब-इंस्पेक्टर्स नहीं होंगे पुलिस थानों के इंचार्ज — सिर्फ इंस्पेक्टर्स को ही प्रभारी के रूप में तैनात किया जाएगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय  ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-