Breaking News

बिग ब्रेकिंग:केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी किया,पूरे देश में कानून लागू, जानिये किनको मिलेगी नागरिकता?

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2024)

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि सीएए लोकसभा चुनाव से पहले लागू हो जाएगा।

नागरिकता संशोधन कानून में अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उधर, केंद्र द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद दिल्ली, उत्तर समेत कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

सीएए के प्रावधान के अनुसार  मुस्लिम समुदाय को छोड़कर तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल तैयार किया गया है। तीन मुस्लिम बहुल पड़ोसी मुल्कों से आने वाले वहां के अल्पसंख्यकों को इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और सरकारी जांच पड़ताल के बाद उन्हें कानून के तहत नागरिकता दी जाएगी। इसके लिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए विस्थापित अल्पसंख्यकों को कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। नागरिकता देने का अधिकार पूरी तरह से केंद्र सरकार के पास है।

पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई समुदायों से आने वाले प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए 1955 के नागरिकता अधिनियम में संशोधन किया गया है। ऐसे प्रवासी नागरिक, जो अपने देशों में धार्मिक उत्पीड़न से तंग आकर 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में आकर शरण ले चुके हैं। इस कानून के तहत उन लोगों को अवैध प्रवासी माना गया है, जो भारत में वैध यात्रा दस्तावेज (पासपोर्ट और वीजा) के बगैर घुस आए हैं या फिर वैध दस्तावेज के साथ तो भारत में आए हैं, लेकिन तय अवधि से ज्यादा समय तक यहां रुक गए हो। सरकार ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन बनाया है. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार किया गया है।

आवेदक अपने मोबाइल फोन से भी एप्लाई कर सकता है. आवेदकों को वह साल बताना होगा, जब उन्होंने दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश किया था। आवेदकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। नागरिकता से जुड़े जितने भी ऐसे मामले पेंडिंग हैं वे सब ऑनलाइन कन्वर्ट किए जाएंगे।  पात्र विस्थापितों को सिर्फ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद गृह मंत्रालय जांच करेगा और नागरिकता जारी कर देगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के पिता हरिशंकर शर्मा का निधन, शोक की लहर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (21 जनवरी 2026) काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रवि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-