Breaking News

बिग ब्रेकिंग: 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर सकता है चुनाव आयोग , अप्रैल के दूसरे सप्ताह में वोटिंग का पहला चरण

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2024)

नयी दिल्ली। देश की 18 वीं लोकसभा चुनावों की तिथि की घोषणा अगले सप्ताह होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बार भी चुनाव सात चरणों में होने की संभावना जताई गई है।

निर्वाचन आयोग 13 मार्च के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर सकता है। सूत्रों की मानें तो अप्रैल के दूसरे सप्ताह में चुनाव का पहला चरण हो सकता है। फिलहाल चुनाव आयोग देश के राज्यों के दौरे पर है। अगले सप्ताह चुनाव आयोग का यह दौरा 13 मार्च को समाप्त हो जायेगा। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि 14 या 15 मार्च को लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी जायेंगी। उसी दिन से देश में चुनावी आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-