Breaking News

अनोखा स्कूल: एक बच्चे को पढ़ाने के लिए दो टीचर, जानें क्या है वजह

@शब्द दूत ब्यूरो (07 मार्च, 2024)

उत्तराखंड में आम तौर पर सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की बात सामने आती है, पर नैनीताल जिले में एक प्राथमिक विद्यालय की बात ही कुछ अलग है। यहां एक छात्र को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक तैनात हैं।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय घुग्घू में बीते सालों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम हुई है। यह संख्या कम होते-होते एक पर पहुंच गई है। यहां केवल एक विद्यार्थी है, जिसकी पढ़ाई का जिम्मा दो शिक्षकों पर है। इनमें एक प्रधानाध्यापिका हैं तो दूसरी शिक्षा मित्र। इस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या कम क्यों हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है, जबकि घुग्घू ग्राम सभा आसपास में सबसे बड़ी है, यहां 500 से अधिक की आबादी है। इस ग्राम सभा के बच्चों के लिए यही निकट का एक विद्यालय है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-