Breaking News

दुनिया भर में मेटा की सर्विसेज हुई डाउन, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम से हो रहे खुद ही लाग आउट

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च 2024)

 Meta की कई सर्विसेज डाउन हो गई हैं. फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहा है। कई लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से ही लॉग आउट हो रहे हैं। जबकि इंस्टाग्राम के कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं।

Downdetector के मुताबिक Meta की सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात के 9.10 बजे प्रभावित हुई हैं। मोबाइल ऐप सहित वेब सर्विसेज भी ऐक्सेस नहीं हो रही हैं। फेसबुक ऐप भी काम नहीं कर रहा है।

कई यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम के कॉमेन्ट सेक्शन काम नहीं कर रहा है तो कई यूजर्स ऐप भी ऐक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। गौरतलब है कि Facebook और Instagram की सर्विसेज ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया भर में डाउन हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि ऐसी स्थिति तभी आती है जब फेसबुक को हैक कर लिया जाये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पॉलीटेक्निक परीक्षा विवाद: नकल से शुरू हुआ बवाल, शिक्षकों से मारपीट के आरोपी दरोगा का निलंबन,बेटे को नकल करने से रोकने से नाराज था दारोगा

🔊 Listen to this इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा, परीक्षा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-