Breaking News

हल्द्वानी के बाद बागजाला का अतिक्रमण चर्चा में, 750 लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी; लगाए बोर्ड- वनभूमि से रहें दूर

@शब्द दूत ब्यूरो (05 मार्च 2024)

हल्द्वानी। बागजाला में शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मदद से वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। इस दौरान करीब पौन हेक्टेयर जमीन कब्जे से छुड़वाई गई थी। वहीं, सोमवार को वन विभाग की टीम दोबारा से इस क्षेत्र में सर्वे के लिए पहुंची, जिसके बाद अतिक्रमण मुक्त जमीनों के आसपास बोर्ड लगाया गया।

चेतावनी बोर्ड में लिखा गया कि भूमि पर कब्जे या अन्य किसी भी तरह से इस्तेमाल करने पर सीधा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। गौलापार के बागजाला में वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला इन दिनों चर्चा में है। शनिवार को वन विभाग ने आठ निर्माणाधीन मकानों को बुलडोजर से तोड़ने के बाद इन लोगों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की थी।

करीब 750 लोगों को भेजे जाएंगे नोटिस

वहीं, क्षेत्र में कब्जे को लेकर जमीनी सर्वे भी चल रहा है। इसके बाद करीब 750 लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे। गौला रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि सोमवार को वनकर्मी दोबारा यहां पहुंचे थे, जिसके बाद कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन के आसपास लगे खंबों में चेतावनी बोर्ड टांगे गए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग विवाद पर पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, उच्चस्तरीय जांच की मांग

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (22 जून 2026) देहरादून। चमोली जिले के कर्णप्रयाग …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-