Breaking News

हल्द्वानी हिंसा मामले में कुमाऊं कमिश्नर ने डीएम, एसएसपी समेत छह अफसरों को दिया नोटिस

@शब्द दूत ब्यूरो (20 फरवरी, 2024)

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा घटना की जांच के संबंध में डीएम, एसएसपी समेत छह अफसरों को नोटिस दिया है। इसमें अधिकारियों को अगले सप्ताह अलग-अलग दिनों में उपस्थित होकर घटना के संबंध में अपना पक्ष और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया है।

मलिक के बगीचे में अवैध रूप से बने मदरसे और नमाज स्थल को आठ फरवरी को हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें वाहनों में आग लगा दी गई थी, हमले में पुलिस, निगम आदि के कर्मचारी घायल हो गए थे। घटना के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया था।

इसके बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कुमाऊं कमिश्नर को सौंपी थी। इसी जांच के सिलसिले में कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस दिए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष को अलग-अलग समय देते हुए पक्ष और साक्ष्य देने को कहा गया है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-