Breaking News

दुखद हादसा: हरदा की पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट,11 की मौत,100 से अधिक घायल, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

@शब्द दूत ब्यूरो (06 फरवरी 2024)

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, अब तक 11 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या…

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में  बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री नें धमाका हो गया।  इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।भीषण ब्लास्ट के चलते कई लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

जहां ये धमाका हुआ वहां उस क्षेत्र में भयानक तबाही देखी जा रही है। धमाके से फैक्ट्री के पास के कई घरों की दीवारों में दरारे तक आ गई। फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं 2 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

घटनास्थल पर राहत के बचाव कार्य जारी है,
वहीं जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस भयानक ब्लास्ट के चलते 11 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं हरदा समेत आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इस ब्लास्ट में 50 से अधिक घर जले है जिसमें कई लोग इस ब्लास्ट की चपेट में आ गए हैं। इस पटाखा फैक्ट्री से आज पूरा हरदा दहल गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-