Breaking News

ब्रेकिंग: भाजपा नेता का शव नहर से बरामद, पांच दिन से लापता थे, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (03 फरवरी 2024)

बरेली।  पांच दिन से लापता भाजपा नेता का शव एक नहर से बरामद हुआ है। मृतक शक्ति केंद्र संयोजक व किराना व्यापारी थे।

भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक विष्णुकांत अग्रवाल उर्फ बाबी(54 वर्ष) पुत्र भीकम चन्द्र का शव अकबराबाद की नहर में मिला। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । लेकिन उनकी बाइक अभी नहीं मिली है। परिजनों के अनुसार उनकी हत्या की गई है।

मृतक भाजपा नेता नगर से चार किलोमीटर दूर नदेली रोड स्थित गांव सकरस के रहने वाले हैं। वह 27 जनवरी की शाम को बाइक से घर से निकले थे।विष्णुकांत की गांव में ही किराने की दुकान है। दुकान पर वह बड़े बेटे मनीष साथ बैठते थे। उनके गायब होने के पांचवें दिन मुड़िया नबी बख्श रोड स्थित नगर से सटे गांव अकबराबाद की नहर ने उनका शव उतराता मिला।

पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की जेब से मोबाइल, 80 रुपए, चश्मा और रुमाल मिला है। लेकिन जिस बाइक से वह घर से निकले थे वह मौके पर नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि परिजनों ने हत्याकी आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-