Breaking News

ब्रेकिंग: थाने के भीतर भाजपा विधायक ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो लोगों को घायल किया, दोनों गंभीर, आरोपी विधायक हिरासत में

विधायक पुलिस हिरासत में।

@शब्द दूत ब्यूरो (03 फरवरी 2024)

उल्हासनगर। यहां एक विवादित मामले को सुलझाने थाने पहुंचे भाजपा विधायक ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता समेत दो लोगों को गोली मार दी। ये पूरी घटना थाने के भीतर हुई। पुलिस ने भाजपा विधायक को हिरासत में ले लिया जबकि घायल को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना  शुक्रवार देर रात हिल लाइन पुलिस स्टेशन में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी के केबिन के अंदर हुई, जहां दो राजनेता और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस थाने जमा हो गए। इसी दौरान दोनों गुटों में बहस तेज हो गई और पुलिस स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दी।

इस गोलीबारी में महेश गायकवाड़ और शिंदे समर्थक राहुल पाटिल बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तुरंत उपचार के लिए रात 11 बजे उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद दोनों नेताओं को ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। बताया जाता है कि महेश को विधायक गणपत गायकवाड़ ने कुल चार गोलियां मारी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारत की हसीन विदेश नीति पर कुर्बान जानिये@वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल की बेबाक कलम से

🔊 Listen to this भारत की विदेश नीति को ऊपर वाला भी नहीं पहचान सकता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-