Breaking News

बड़ी खबर:समान नागरिक संहिता किसी के विरोध में नहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में उत्तराखंड सदन में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (02 फरवरी 2024)

नयी दिल्ली। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता लागू करने के सरकार के संकल्प को पूरा होने पर कहा कि उत्तराखंड की जनता ने हमें जिस लिए जनादेश दिया था अब वह पूरा हो रहा है। आज समान नागरिक संहिता पर गठित समिति द्वारा ड्राफ्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नयी दिल्ली पहुंचे और इस मामले में उत्तराखण्ड सदन में एक प्रेस कांफ्रेंस की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “लंबे समय से हमें इस ड्राफ्ट का इंतजार था, आज हमें ड्राफ्ट मिल गया है। हमने उत्तराखंड की जनता से वादा किया था कि नई सरकार के गठन के बाद हम समान नागरिक संहिता के लिए कानून बनाएंगे। इस ड्राफ्ट का परीक्षण करने के बाद जो भी जरूरी औपचारिकताएं हैं उसे पूरा कर, ड्राफ्ट को विधानसभा में पेश कर विधेयक लाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया कि समान नागरिक संहिता किसी के विरोध के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी ड्राफ्ट मिला है। ड्राफ्ट पर विधिक विशेषज्ञों से चर्चा की जायेगी। विधानसभा सत्र में इस विधेयक को चर्चा के लिए रखा जायेगा। उन्होंने विपक्षी दलों से भी समान नागरिक संहिता पर सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026) देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-