Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*१४ जनवरी २०२४*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पौष।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – रविवार।
तिथि – तृतीया दिन – ११:५४ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – धनिष्ठा दिन – ०२:२७ मि. तक उपरांत शतभिषा।
योग – सिद्धि दिन – १०:२४ मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – प्रथम (पहला) दिन है।
भद्रा – मृत्युलोक की रात्रि क्ष- १०:४५ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुम्भ।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – सायं – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४७ मि.।
सूर्यास्त – ०५:२१ मि.।
व्रत – श्रीगणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष-* *रविवती वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,रवियोग दिन – ०२:२३ मि. से,यायी जययोग दिन – ११:५४ मि. तक,भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – १०:४५ मि. से।*

*कल विशेष -* *मकर राशि में सूर्य का प्रवेश प्रातः – ०८:४२ मि. पर,मकरसंक्रान्ति (खिचड़ी) पर्व,उत्तरायण सूर्य देवताओं का दिन दैत्यों की रात्रि प्रारंभ,शिशिर ऋतु प्रारंभ,खरमास समाप्ति,पोंगल (दक्षिण भारत),तिल चावल मोदक कम्बल उपानह आदि दान तथा पवित्र नदियों में स्नान अत्यंत कल्याणकारी होता है,भद्रा मृत्युलोक की दिन – ०९:३३ मि. तक,रवियोग दिन – १२:४७ मि. तक।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन मिलाजुला असरकारक है,सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृष राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।

कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि – आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मकर राशि – आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।मकान,वाहन आदि के प्रयास सफल होगें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।अधिक भावुकता में न बहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-