Breaking News

आनर किलिंग:आज तड़के प्रेमी जोड़े की युवती के पिता ने फावड़े से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

आनर किलिंग की इस वारदात से गांव में सनसनी मची हुई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (02 जनवरी 2023)

बदायूं ।  बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में आज तड़के एक लोमहर्षक दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई। तड़के साढ़े चार बजे एक युवक और युवती की लड़की पक्ष के लोगों ने फावड़े से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद लड़की का पिता खुद ही थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।

ये दर्दनाक घटना आज सुबह लगभग साढ़े चार बजे हुई है। जानकारी के अनुसार गांव में 20 वर्षीय युवक व युवती मिल रहे थे। इस दौरान लड़की पक्ष ने उन्हें देख लिया। इसी से आक्रोशित लड़की के पिता और उसके परिजनों ने मौके पर ही लड़की और लड़के को फावड़े से काटकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।

बताते हैं कि दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग ढाई वर्ष से चल रहा था। बंदिशों के बावजूद भी दोनों ने आपस में मिलना नहीं छोड़ा। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद लड़की का पिता कोतवाली बिल्सी जा पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। दोनों मृतक प्रेमी जोड़े एक जी जाति के बताए जा रहे हैं। लड़के के परिजनों की तहरीर पर आरोपी ऑनर किलिंग का मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बदायूं एस एस पी डॉ.ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लड़के पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोंनो के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

बदायूं  में ऑनर किलिंग की इस वारदात से सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़ों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बदायूं के एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेमी के परिजनों की तहरीर पर लड़की पक्ष पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

 

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-