Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२७ दिसम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पौष।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – बुधवार।
तिथि – प्रतिपदा रात्रिशेष – ०५:४९ मि. तक उपरांत द्वितीया।
नक्षत्र – आर्द्रा रात्रि – ११:०५ मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – ब्रह्म रात्रि – ०२:५३ मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – धनु।
सूर्य नक्षत्र – मूल।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १३:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:५१ मि.।
सूर्यास्त – ०५:१७ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष-* *फसली पौष मास आरंभ,पूर्व दिशा में बुधोदय।*

*कल विशेष-* *सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – १२:३५ मि. तक तदोपरान्त गुरु पुष्य सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग।*

मेष राशि – आज दिन अच्छा है मन प्रसन्न रहेगा।व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष राशि – आज दिन सामान्य है,धार्मिक यात्रा संभव है।संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है।शत्रुओं से सतर्क रहे।निवेश शुभ रहेगा |

मिथुन राशि – आज दिन ठीक नहीं है परिजन आपके कार्यों से नाखुश होंगे। सायंकाल तक कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से मन में उत्साह बढेगा।कानूनी विवाद संभव है।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है दिनचर्या में बदलाव होगा।भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है।व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

सिंह राशि – आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा।परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।परोपकार में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि – आज दिन मध्यम फलकारक है।संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा।किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी।लापरवाही से काम न करें।वाहन सुख संभव है।

तुला राशि – आज कार्यों में सफलता मिलने का योग है।आलस्य एवं छोटी सोच को त्यागें।व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।किए गए कार्य सफल होंगे।पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है।आय से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक राशि – आज आकस्मिक लाभ संभव है।प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी।परिश्रम से स्वयं के कार्यों में शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।मुकदमे में विजय मिलेगी।

धनु राशि – आज दिन शुभ है,पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी।कार्य में नवीनता का योग है।संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

मकर राशि – आज दिन ठीक है,मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।दूसरों के झंझटों में न पड़ें,कोई विशेष कार्य सिद्धि होगा।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है,बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें,अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।विरोधियों से सावधान रहें।

मीन राशि – आज दिन ठीक नहीं है,आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Check Also

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2025) देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-