Breaking News

दुखद खबर – तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत

 रोहित वर्मा की रिपोर्ट 

खटीमा।  मत्स्य विभाग के मछली पालन तालाब में डूबकर दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। इस ह्रदयविदारक घटना से मृतक बच्चों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल के पीछे मत्स्य विभाग का मछली पालन के लिए तालाब है। आज लगभग ग्यारह बजे किसी व्यक्ति ने तालाब में दो बच्चों के शव तैरते देखे तो वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई लोग मौके पर पर पहुंच गये। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची दोनों बच्चों के नाम निखिल बोरा पुत्र धन सिंह बोरा तथा दीपक पुत्र अर्जुन गिरी  निवासी कंजाबाग हैं। दोनों की उम्र 12 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बच्चे अलक्ष्या स्कूल में कक्षा सात में पढ़ रहे थे।

 अभी यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों बच्चे कैसे डूबे। हालांकि अनुमान यह लगाया जा रहा है कि मछली पकड़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया होगा। यहाँ यह भी गौरतलब है कि विभाग का कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं रहा जिससे इन बच्चों को रोका जा सकता था। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जब इंदिरा गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिर पर तान दिया था छाता, राजनीतिक मतभेद थे आज की तरह व्यक्तिगत शत्रुता नहीं, क्या है इस तस्वीर की पूरी कहानी?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारतीय राजनीति का इतिहास केवल सत्ता परिवर्तन, चुनावी संघर्ष …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-