Breaking News

बड़ी खबर: कोतवाली में दारोगा की पिस्टल से चली गोली,महिला गंभीर घायल, दारोगा मौके से फरार

घटना के बाद से दारोगा मौके से फरार है।

@शब्द दूत ब्यूरो (08 दिसंबर 2023)

अलीगढ़ । यहां कोतवाली के अंदर एक दारोगा की पिस्तौल से अचानक गोली चलने से वहां आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद से दारोगा फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

घटनाक्रम के अनुसार अलीगढ़ कोतवाली के सीसीटीएनएस कार्यालय में एक महिला अपने पासपोर्ट की रिपोर्ट के लिए आई थी। इस बीच वहां ड्यूटी पर तैनात दारोगा मनोज शर्मा की पिस्तौल से अचानक ही गोली चल गई। गोली उस महिला को जा लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। उधर दारोगा मौके से फरार हो गया। एस एस पी कलानिधि नैथानी तथा अन्य पुलिस अधिकारी घायल महिला के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए मेडिकल कालेज पहुंचे।

एस एस पी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में पर दरोगा की पिस्टल से अज्ञात कारण से गोली चली है। गोली पास खड़ी महिला को लगी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आदि वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-