Breaking News

स्कूल वैन पेड़ से टकराई, तीन छात्राएँ घायल दो की हालत नाजुक

प्रांजल गुप्ता पीलीभीत से 

 पीलीभीत । आज सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वैन  में सवार चालक सहित तीन स्कूली छात्राएं घायल हो गयी। जिसमे दो छात्राओ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला कोतवाली पूरनपुर इलाके की घूँघचिहाई चौकी के केसरपुर गांव के पास का है जहाँ तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वैन  में वीके पब्लिक स्कूल की तीन छात्राएं सवार थी। जो कि पूरनपुर रोड स्थित गोमती गुरुद्वारे के पास बताया जा रहा है। दुर्घटना में चालक भी घायल हो गया। सभी घायलों को  पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ दो छात्राओ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 घटना की सूचना पर सिटी मैजिस्ट्रेट, एआरटीओ घायल बच्चो को देखने जिला अस्पताल पहुँचे।

एआरटीओ अमिताभ राय

एआरटीओ अमिताभ राय ने इस बात को स्वीकार किया कि जिस वाहन में बच्चे सवार थे वो काफी खस्ता हालत में था। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच कराई जाएगी और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-