Breaking News

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, सात लोगों के मरने की आशंका

@शब्द दूत ब्यूरो (17 नवंबर, 2023)

ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरे होने की आशंका लग रही है। साथ ही दो लोग गंभीर हालत में घायल है।

हादसे में बाहर निकाले गए यात्रियों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष मृत अवस्था में लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कखराब होने की वजह से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा होगा।

 

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-