Breaking News

काशीपुर: वालमेट टेक्नोलॉजी एवम रोटरी 3110 ने प्रदान की कंप्यूटर लैब

@शब्द दूत ब्यूरो (05 नवंबर 2023)

काशीपुर। वालमेट टेक्नोलॉजी एवम रोटरी 3110 द्वारा प्रदत्त कंप्यूटर लैब का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष  पवन अग्रवाल ने किया ।

श्री गुरुनानक इंटर कॉलेज में निर्मित लैब के उद्घाटन अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के भविष्य एवं ज्ञान के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी अत्यधिक आवश्यक हैं । रोटरी सदैव बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा के लिए काम करता रहा है और करता रहेगा ।

विशिष्ट अतिथि पी. डी. जी. देवेन्द्र अग्रवाल जी ने रोटरी के विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए बच्चों को इसके उद्देश्य के विषय में बताया। पी. ए.जी.डॉ.नरेश महरोत्रा ने स्वागत भाषण में रोटरी की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताया।रोटरी कोर्बेट अध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर बाबा हरि सिंह ,जे.एस.छीना,सरजिंदर सिंह,क्लब सचिव सुरुचि सक्सेना, राज महरोत्रा, अतुल असावा, प्राचीअग्रवाल,रेखा जिंदल,नवीन अरोरा,राजीव घई,दीप महरोत्रा, टी.एस. सोढ़ी,सुरेंद्र पाल,सुभाष शर्मा, अनिल लड्डा,रेनू रावल सहित विद्यालय स्टाफ़ एव विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-