Breaking News

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में हवाई यात्रा शुरू करने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही सरकार, सीएम धामी ने फोन पर विधायक से की बात

@शब्द दूत ब्यूरो (04 नवंबर 2023)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास को लेकर गंभीर हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में जन सुविधाओं की बेहतरी और ठोस योजनाओं पर लगातार अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ काम करने के निर्देश देकर राज्य को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में बनाने के अपने संकल्प पर प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ के लिए फ्लाइट चलाने की योजना पर गंभीरता से काम कर रही है। सरकार के इन्हीं प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक एयरलाइन ने हवाई यात्रा की सुविधा के लिए अपनी सहमति भी दे दी है। इसके लिए लाइसेंस दिये जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।मुख्यमंत्री लगातार इस योजना की समीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधायक मयूख महर से फ़ोन पर वार्ता की और बताया कि सरकार पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने और बेस हॉस्पिटल की सारी व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए कार्य कर रही है। हॉस्पिटल को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाना है। मेडिकल कॉलेज के पदों की स्वीकृति और नियुक्ति के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-