Breaking News

एसआरएफ फाउंडेशन काशीपुर: स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस में बेसिक कंप्यूटर लिट्रेसी कोर्स के प्रमाण पत्र वितरित किए

@शब्द दूत ब्यूरो (04 नवंबर 2023)

काशीपुर। एसआरएफ फाउंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस द्वारा ग्राम प्रतापपुर में पिछले 2 महीनों से चल रहे बीसीएलएसी (बेसिक कंप्यूटर लिट्रेसी कोर्स) को पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को  स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस में एक सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सर्टिफिकेट वितरण कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर से  शाहनवाज और अताउर रहमान को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी बच्चों को बीसीएलएस कोर्स पूर्ण करने के लिए बधाई दी  और बच्चों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

इस अवसर पर सभी अभ्यर्थियों द्वारा बीसीएलसी कोर्स के लिए एसआरएफ फाऊंडेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस को धन्यवाद दिया गया और कार्यक्रम की सराहना की गई। इसके साथ ही बच्चों द्वारा बताया गया कि इस कंप्यूटर के इस बेसिक कोर्स में हमें पेंट,एमएस वर्ड,एमएस एक्सेल,पावर प्वाइंट,ईमेल,गूगल फार्म के इत्यादि में बारे में बेसिक चीज़े सिखाई गई जो कंप्यूटर के अगले चरण का कोर्स शुरू करने में हमारी बहुत सहायता करेगा।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-