Breaking News

उत्तराखंड: नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की पड़ी ठंड पड़ी, दिखा खूबसूरत नजारा

@शब्द दूत ब्यूरो (04 नवंबर, 2023)

चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है। मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास के लिए जा चुके है।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली थी। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अब चमोली के नीती घाटी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

कल यमुनोत्री धाम में तीन बजे से चार बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं आज चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Check Also

हर बरसात में डूबते शहर: जलभराव की समस्या पर एक व्यापक विश्लेषण, आकस्मिक आपदा नहीं है जलभराव

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में हर वर्ष बरसात का मौसम केवल किसानों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-