Breaking News

पौड़ी शहर होगा बाईपास, चार किलोमीटर लंबी सुरंग बनेगी, अब घंटों की दूरी कुछ मिनटों में होगी तय

@शब्द दूत ब्यूरो (29 अक्तूबर, 2023)

गढ़वाल मंडल के ऐतिहासिक शहर पौड़ी शहर को जाम के जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास बनाने की तैयारी है। इसके लिए पौड़ी से पहले प्रेमनगर नामक स्थान से एक चार किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी। जो पौड़ी से आगे घोड़ीखाल में पार होगी। करीब 800 करोड़ रुपये की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

पौड़ी के प्रेमनगर से लेकर घुड़दौड़ी तक करीब 18 किलोमीटर क्षेत्र में घनी आबादी, संकरा बाजार और विकट भौगोलिक परिस्थितियां हैं। यहां पहले सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं पर विचार किया गया, लेकिन इसकी जद में तमाम आवास, दुकान, बस अड्डा, लक्ष्मी नारायण मंदिर का मुख्य गेट और कई हेरिटेज बिल्डिंग के साथ करीब 500 प्रतिष्ठान आ रहे थे।

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पौड़ी बाजार को बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रेमनगर के पास वर्षों पहले छह किलोमीटर लंबे बाईपास का निर्माण कराया था। जो बुआखाल से पास पहुंचता है। बाईपास की सड़क की पूरी कटिंग होने के साथ ही डामरीकरण को लेकर बजरी भी बिछाई जा चुकी थी। लेकिन वन क्षेत्र होने के कारण इसमें एनजीटी ने रोक लगा दी थी। इसके बाद से बाईपास का काम पूरा नहीं हो पाया। इसलिए इस सड़क का लाभ भी लोगाें को नहीं मिल पा रहा है।

Check Also

वोट के लिए जागरूक, स्वच्छता में लापरवाह जनता,नगर निगम या सरकार की नहीं जनता की खुलती है पोल

🔊 Listen to this @विनोद भगत देश की जनता कितनी जागरूक है, इसका पैमाना सिर्फ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-