Breaking News

रूद्रपुर: धान उत्पादकता की जांच को डीएम ने खेत में पहुंच कर की क्राप कटिंग

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अक्टूबर 2023)

रूद्रपुर। धान की उत्पादकता जॉंच करने के लिए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने आज मटकोटा के एक खेत में पहुॅचकर क्रॉप कटिंग की।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने राजस्व, कृषि संख्यिकी टीम के साथ ग्राम मटकोटा में किसान रंजय के खेत में पहुॅचकर स्वंय क्रॉप कटिंग की और अपने ही सामने धान की मढ़ाई कराकर वजन भी तुलवाया। उन्होंने किसान रंजय से बोये गये बीज, फसल उत्पादन हेतु उपयोग में लाये गये उर्वरकों, कीटनाशकों, सिंचाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसल का औसत उत्पादन व उपज के आकड़े तैयार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि रंजय के खेत के 43.3 वर्ग मीटर में 22 किलो 200 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई है।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सांख्यिकी अधिकारी मदन सिंह बिष्ट, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षण राधे सिंह राणा, लेखपाल सुशील जुनैजा आदि उपस्थित थे।

Check Also

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026) देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-