Breaking News

उत्तराखंड: सरकार की बेरुखी की वजह से अब बंद हो जाएगा फील्ड मार्शल मानेकशॉ का 57 साल पुराना स्कूल, मात्र 28 विद्यार्थी रह गए

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अक्तूबर, 2023)

साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के पहले फील्ड मार्शल जनरल सैम मानेकशॉ ने 57 साल पहले दून में जिस स्कूल की नींव रखी थी, अब वह बंदी की कगार पर है।

दरअसल, यह विद्यालय सेना की भूमि पर बना है और अब सेना अपनी भूमि मांग रही है। ऐसे में शासन ने शिक्षा विभाग से स्कूल की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। विभाग ने भी रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंप दी है। देहरादून कैंट में मुख्यमंत्री आवास के समीप बना 58-जीटीसी जूनियर हाईस्कूल की नींव का पत्थर 11 अक्तूबर 1966 में तत्कालीन ले. ज. सैम मानेकशॉ ने किया था।

स्कूल के शिक्षक बताते हैं कि शुरुआती दिनों में छात्रों की संख्या 1500 तक के करीब थी। बदलते समय के साथ स्कूल में छात्रों की संख्या घटती गई, जो अब मात्र 28 रह गई है। सहायता प्राप्त यह अशासकीय विद्यालय सेना की भूमि पर बना है। ऐसे में अब सेना की ओर से अपनी भूमि को मांगा जा रहा है। ऐसे में आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 में स्कूल बंद किया जा सकता है।

Check Also

बड़ी खबर :गैस सिलेंडर हो सकता है ₹317 तक सस्ता, केंद्र सरकार को लेना है फैसला, क्या उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 अप्रैल 2026) नई दिल्ली। देश में बढ़ती …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-