Breaking News

उत्तराखंड: रुद्रनाथ ट्रैक पर गए चार दिन से लापता युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्तूबर, 2023)

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ ट्रैक पर गया उत्तर प्रदेश का एक युवक चार दिन से लापता है। काफी खोज के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है।

बीते 16 अक्तूबर को 19 वर्षीय यूपी के आगरा का निवासी श्रेयश और हरिद्वार निवासी सुखपाल सिंह तृतीय केदार तुंगनाथ के दर्शन कर मंडल-गोपेश्वर मार्ग से लौट रहे थे। ग्वाड़ गांव के पास उन्हें रुद्रनाथ मंदिर का बोर्ड दिखा।

वहां से श्रेयश दोपहर में करीब 12 बजे अकेले ही रुद्रनाथ के लिए निकल गया जबकि सुखपाल वहीं रुक गया। जब श्रेयश 17 अक्तूबर को भी नहीं लौटा तो सुखपाल ने इसकी सूचना गोपेश्वर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो जानकारी मिली कि श्रेयश रास्ता भटकते हुए कैलुड़ी तोक पहुंच गया है।

वहां एक दुकानदार ने उसे सही रास्ते पर भेज दिया मगर वह फिर रास्ता भटक गया। 17 अक्तूबर को श्रेयश ने शाम छह बजे सुखपाल को मैसेज किया कि वह रास्ता भटक गया है। जब सुखपाल ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो फोन नहीं लगा।

फिलहाल, रेस्क्यू टीम के साथ सुखपाल भी श्रेयश की खोज में जुटा है। चमोली पुलिस का कहना है कि जिस दिन श्रेयश रुद्रनाथ ट्रैक पर निकला उसी दिन दोपहर बाद बारिश व बर्फबारी हुई। आशंका है कि बारिश और कोहरा होने से वह गलत रास्ते पर निकल गया।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-