Breaking News

दबंगई:भाजपा विधायक के पुत्र ने खोया आपा, थाने में घुसकर दारोगा को गालियां बकी, मुकदमा दर्ज, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (19 अक्टूबर 2023)

झांसी। भाजपा विधायक के पुत्र यहां अवैध खनन को लेकर दारोगा से भिड़ गए और सरेआम दारोगा को गालियां बकी। मामले का वीडियो वायरल होने पर विधायक पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक पुत्र की दबंगई यहां चर्चा का विषय बनी हुई है।

झांसी  के ककरबई थाना क्षेत्र के एक दारोगा से गरौठा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक जवाहर लाल राजपूत के बेटे राहुल राजपूत ने खुलेआम अभद्रता की है।  सुरेंद्र सिंह नामक दारोगा से थाने में ही विधायक पुत्र अभद्र शब्दों में कहा  ‘चल हट, तू… अवैध खनन कराता है।  इस दौरान आसपास काफी पुलिसकर्मी खड़े होते हैं।

बाद में दारोगा ने मामले की की शिकायत की तो बाद विधायक के बेटे राहुल राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। वायरल वीडियो के आधार पर झांसी पुलिस हरकत में आई और राहुल व उसके 4 अन्य साथियों के खिलाफ दारोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-