Breaking News

काशीपुर: कार्यक्रम की कवरेज के नाम पर पैसों की मांग, संस्था पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप चैट कर दी वायरल

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। कार्यक्रम की कवरेज के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा किसी पदाधिकारी से पैसे की मांग करने का मामला चर्चा में आया है।

शहर में एक संस्था की ओर से बीते रोज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए संस्था के पदाधिकारियों द्वारा मीडिया को सूचना भेज कवरेज करने का आग्रह किया गया। जैसा कि आमतौर पर यह परंपरा है। विभिन्न संस्थाएं जो भी कार्यक्रम आयोजित करती है उसकी विधिवत सूचना मीडिया को देती रहीं हैं।

लेकिन एक पत्रकार द्वारा संस्था की एक महिला पदाधिकारी को कवरेज में आने से मना कर दिया। कारण बताया गया कि आप कुछ खर्च तो नहीं करती हैं। ऐसे में कैसे कार्यक्रम की कवरेज हो सकती है। फ्री में कोई न्यूज़ नहीं लगेगी।पेड न्यूज होती है।

इसका व्हाट्सएप चैट संस्था के एक पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शहर में इस तरह की पत्रकारिता से मीडिया की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। पत्रकारों ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है।

Check Also

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026) देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-