Breaking News

काशीपुर में मां मंसा देवी की विशाल शोभायात्रा 22 अक्टूबर को, भव्य और मनमोहन झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

@शब्द दूत ब्यूरो (18 अक्टूबर 2023)

काशीपुर। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध मां मंसा देवी की शोभायात्रा आगामी 22 अक्टूबर को निकाली जायेगी।

शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा “खुट्टू ने बताया कि  माँ मन्सा देवी माता  की उत्तर भारत की भव्य विशाल ऐतिहासिक शोभा यात्रा 22 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को दोपहर एक बजे प्रारम्भ होगी।

इस शोभायात्रा में देश के अनेक राज्यों से आये कलाकारों द्वारा  मनमोहक झांकियां, अखाड़े ,बैण्ड आदि आ रहे हैं। शोभायात्रा में बरेली, एटा, चंदौसी, बहनोई, बागेश्वर, मेरठ, इटावा मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, पानीपत, बनारस, मुजफ्फर नगर, बिजनौर, हरिद्वार से झांकियाँ आ रही हैं।

इस वर्ष शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र केरल की नृत्य झाँकी, एटा की झाँकी, बाहुबली हनुमान जी की झांकी शामिल हैं।

Check Also

हल्द्वानी: मनमानी कर रहे 46 निजी स्कूलों को नोटिस, उधमसिंहनगर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी अभिभावकों ने की कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-