Breaking News

उत्तराखंड: ऊंचाई वाले इलाकों में आज भी बर्फबारी के आसार, बारिश का येलो अलर्ट जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अक्तूबर, 2023)

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी मौसम बदला हुआ रहेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार से अगले कुछ दिन राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय समेत मैदानी इलाकों में 17 अक्तूबर को बिजली चमकने और हवा चलने के साथ बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि 18 से 20 अक्तूबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Check Also

देहरादून :नाबालिग कांवड़ यात्री की बाइक की टक्कर से एमडीडीए के सहायक अभियंता की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम सुबह की सैर पर निकले थे राजेंद्र बहुगुणा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(11 अगस्त 2026) देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-