Breaking News

बड़ी खबर:उत्तराखंड के सभी मदरसों के सत्यापन के निर्देश दिए सीएम धामी ने, जानिये क्यों?

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूबे के सभी जनपदों के मदरसों के सत्यापन के अपर मुख्य सचिव (गृह)को दिये हैं।

बता दें कि बीते रोज नैनीताल के ज्योलीकोट के पास स्थित वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया था। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री  ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस गंभीर विषय पर एसीएस को  निर्देशित किया कि तत्काल समस्त जिलों को प्रदेश में संचालित समस्त मदरसों में सत्यापन कराया जाए।  जहां भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा हो, वहां तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस विषय पर गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Check Also

अग्निवीरों को रोजगार देने की दिशा में धामी सरकार का ऐतिहासिक कदम: कर्नल अजय कोठियाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार की ओर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-