Breaking News

दो मासूम सगी बहनों की हत्या बड़ी बहन ने ही फावड़े से काटकर की थी,कारण जानकर हैरान रह गये लोग, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)

इटावा। बलरई थाना क्षेत्र में दो मासूम बहनों की हत्या बड़ी बहन ने ही फावड़े से काटकर की थी। हत्या करने के बाद वह दोनों शवों को छोड़कर खेत में अपने माता-पिता के पास चली गई। पुलिस ने बड़ी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने दो सगी बहनों की हत्या का खुलासा कर बड़ी बहन की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में  बड़ी बहन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किया गया फावड़ा और अन्य सामग्री बरामद कर ली गई है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की थी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि अंजलि (19) को उसके प्रेमी से मिलते देख दोनों छोटी बहनों रोशनी (7) और शिल्पी (5) ने इसकी शिकायत माता पिता से कर दी थी। इसी गुस्से में अंजलि ने अपनी दोनों छोटी बहनों की हत्या घर के ही एक अलग कमरे में फावड़े से कर दी थी।

हत्या को अंजाम देने के बाद उसने सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े और फावड़े को धो दिया था। कानपुर से आई फॉरेंसिक टीम और इटावा की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से साक्ष्य जुटाकर युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले में प्रभावी पैरवी करते हुए जल्द से जल्द आरोपी युवती को सजा दिलाने का कार्य करेगी।

दो सगी बहनों की हत्या की वारदात को लेकर के कानपुर जोन के आईजी प्रशांत कुमार सिंह जहां मौके पर पहुंचे और उन्होंने फॉरेंसिक टीम के साथ कई घंटे तक विभिन्न स्तर पर इस पूरी घटना को लेकर के सिलसिले बार ढंग से पड़ताल की।

अंजलि के इस कृत्य की पिता जयवीर सिंह और उनकी मां सुशीला को कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि घटना के समय वह दोनों अपने खेत खलिहान पर काम कर रहे थे।

Check Also

काशीपुर :13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा से पूर्व छलका वैश्य समाज का दर्द,वैश्य समाज की स्थिति एससी-एसटी से भी बदतर, एकजुटता से ही मिलेगी ताकत: योगेश जिंदल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) काशीपुर। कुमाऊं वैश्य महासभा की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-