Breaking News

गर्भवती पत्नी को चौकी इंचार्ज ने सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हुआ फरार

देर से घर आने पर टोका था पत्नी ने।

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अक्टूबर 2023)

झांसी। यहां बंगरा चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा ने रात 12 बजे अपनी गर्भवती पत्नी शालिनी को सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे खुद ही मेडिकल कालेज में उपचार के लिए भर्ती कराया और वहां से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बंगरा चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा ने अपनी पत्नी को तीन गोलियां मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।दी है। दो गोलियां पत्नी शालिनी(28) के हाथ में लगी है। जबकि एक गोली पेट को छूकर निकल गई है। घायल अवस्था में खुद पति उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

शालिनी के पिता ने बताया कि चौकी इंचार्ज शशांक मिश्रा रात करीब 11.20 बजे घर पहुंचे तो बेटी ने टोक दिया और बोली कि घर इतनी देर से आए हो थोड़ा पहले आ जाते। गुस्से में दारोगा अपना मोबाइल चलाने लगा।

शालिनी की बात का जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उसने कहा कि “मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरा भी ख्याल रखा करो” तब भी शशांक ने जवाब नहीं दिया तो पत्नी ने प्यार उसकी पीठ पर थपकी दी। जिससे दरोगा नाराज हो गया और बोला कि तुमने मुझे मारा है। बाद इतनी बिगड़ गई कि उसने अलमारी से पिस्टल निकाली और गोलियां चला दीं।

पत्नी शालिनी के दो गोली हाथ में और एक पेट को छूकर निकल गई। उसने पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी खुद ही अपनी पत्नी को लेकर मेडिकल आया और उसे भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-