Breaking News

राम मंदिर निर्माण की खुशी में शौर्य जागरण यात्रा का किया आयोजन

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अक्टूबर 2023)

जंघई । अयोध्या में गौरवशाली पुरानी नींव पर वैभवशाली नये राम मन्दिर के निर्माण के उपलक्ष्य में राम मन्दिर एवं भारत माँ की रक्षा के लिए बलिदान होने वाले शौर्य की याद दिलाने हेतु बजरंगदल द्वारा शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई।

शौर्य जागरण यात्रा रेणुकूट  सोनभद्र,चंदौली,चुनार,मिर्जापुर,प्रयागराज गंगापार यमुनापार महानगर,कौशाम्बी,प्रतापगढ़,कुण्डा,अमेठी,सुल्तानपुर,जौनपुर,मछलीशहर,होते हुए आज जंघई एवं वारी में पहुंची । जहाँ विहिप प्रखण्ड प्रतापपुर द्वारा रथ में स्थित हनुमान जी की भव्य आरती की गई तथा यात्रा संमिलित राम भक्तों का स्वागत किया गया।

यहाँ से यह यात्रा हंडिया,केराकत,गाजीपुर,सैदपुर,काशी ग्रामीण होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में शौर्य सभा के साथ संपन्न होकर अयोध्या पहुंचेगी।

इस अवसर पर प्रांत एवं विभाग के उच्च पदाधिकारियों में प्रांत बजरंगदल संयोजक सत्य प्रताप सिंह,आनंद शुक्ला,अमित पाठक,सत्येन्द्र मणि शुक्ला,अभिषेक पाठक,विनय बजरंगी,काशी प्रांत के प्रमुख संतगण,जिले के पदाधिकारियों में बजरंगदल संयोजक पवन पांडे,जिला मंत्री विनेक त्रिपाठी,दीपक द्विवेदी,विश्वंभर द्विवेदी,प्रखण्ड प्रतापपुर अध्यक्ष अशोक दुबे,प्रभात सोनी,सोमेश केसरवानी,किशन पाठक,आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”,देवेन्द्र सिंह,बृजेश यादव शेरा,संदीप पाण्डेय,राजीव भाई साहब,विक्की जायसवाल,गोलू जायसवाल,आयुष जायसवाल,संजय जायसवाल,राजा मौर्या,बबलू सिंह, नीरज सिंह,अवधेश गुप्त,जितेन्द्र तिवारी आदि के सहित बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।

रामजानकी मंदिर के महंथ चन्द्रमा दास जी के सहित समस्त भक्तों एवं मातृ शक्तियों ने भव्य आरती किया।
आरती का आयोजन कुंवर विजेंद्र सिंह एवं मनोज उमर वैश्य ने किया।

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-